छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है. पूर्व सीएम जोगी को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है. अजीत जोगी निमोनिया से पीड़ित हैं. जिसका इलाज रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में चल रहा है.
बता दें, पूर्व सीएम जोगी पिछले कुछ दिनों से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के आइसीयू में भर्ती हैं. उन्हें निमोनिया हो गया है. उनका इलाज डॉ. संदीप दवे और गिरिश अग्रवाल की देखरेख में हो रहा है.
हाल ही में अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अवधेश बंसल ने रायपुर आकर जोगी का चेकअप किया था. उन्हें इंफेक्शन से बचाने के लिए आईसीयू में रखने की सलाह दी गई थी. मुख्यमंत्री डॉ. रमन ने भी अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना था.
