सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
अलीपुर की अन्नुपूर्णा समिति लोकडाउन में निजी खर्च पर करा रही भोजन
यह कोरोना फाइटर्स बिना किसी स्वार्थ के अपनी जान जोखिम में डाल निजी खर्च कर इस समाजसेवा के कार्य में तन-मन-धन से जुटे है।कोरोना के चलते संपूर्ण लॉकडाउन की स्थिति में ज्यादा परेशान मजदूर है गरीब सहित दूरदराज के शहरों से पैदल चलकर आ रहे लोगों की सेवा में नगर के कुछ लोग ,सामाजिक संस्था पिछले 23 दिनों से लगे है।
23 मार्च से बिना रूके असहाय व गरीब लोगों को चिन्हित कर भोजन पैकेट बाट रहे हैं।
अलीपुर की अन्नपूर्णा समिति प्रतिदिन 500 से ज्यादा लोगो को भोजन के पैकेट वितरित करती है ।समाज सेवा कर रहे हरिसिंह मेवाड़ा और कमलेश सांवरिया ने बताया की लोकडाउन के प्रारंभ से बिना प्रसाशन के सहयोग से जनसहयोग से हाथों से ताजा,शुद्ध भोजन बनाकर गरीब, असहाय लोगो मे बाटा जाता है ।वही यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। भोजन में पूड़ी, सब्जी दिया जाता है।
अलीपुर की सेवा समिति द्वारा प्रतिदिन 500 से ज्यादा लोगों का कॉलोनी मोहल्लों में जाकर जरूरतमंदों को हाथों से भोजन बनाकर वितरण कर रहे हैँ । जो लोकडाउन के अंतिम दिन तक जारी रहेगा ।
इस सेवा में कमलेश सांवरिया,हरिसिंह मेवाड़ा,दिलीप सांवरिया,कमलेश जैन,अशोक पांचाल,सूरत सिंह राजपूत,नीलेश शर्मा,भगत सिंह सरदार,सुनील जैन, शुभम सोनी,आशु शर्मा, कन्हैया बैरागी,भरत भैया,योगेश भैया,बाबू पांचाल राहुल गोस्वामी अन्य अन्नपूर्णा समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।
