बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट
अलीराजपुर । पिछले दिनो से लगातार जिला युवक कांग्रेस के नेतृत्व में लगातार मोदी सरकार की वादा खिलाफी एवं लगातार पढ रहे डीजल पैट्रोल के भाव को लेकर विरोध कर रही है ।उसी कड़ी मे आज सोंडवा ब्लॉक के फूलमाल में युवक कॉग्रेस के जिलाअध्यक्ष बापु पटेल एवं प्रदेश सचिव सोनू वर्मा के नैत्रत्व मे नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों के विरोध प्रदर्शन किया !
इस अवसर पर युवक काँग्रेस प्रदेश सचिव सोनू वर्मा देश की मोदी एवं प्रदेश की शिवराजसिह की सरकार की करनी एवं कथनी मे अन्तर को लेकर कहॉ कि सत्ता की आड़ मे देश की जनता को मोदी सरकार धोखा दे रही अब जनता इनकी करना औप़र कथनी को समझ चुकी है । इसका जवाब जल्द की जनता पुरा करेंगी ।इस अवसर पर फूलमाल काँग्रेस, युवा कांग्रेस के नेतृत्व में बाजार मैं पुलिस थाने के सामने जिला सहकारी संस्था सोसायटी के पास नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध स्वरूप नारे बाजी की ।साथ ही जिले में बिजली कटौती ,भारी भरकम बील के विरोध में बिजली विभाग को ग्राम रातड़ मैं महामहिम राज्यपाल के नाम प्रदेश सचिव के नैत्रत्व मे ज्ञापन सौंपा गया।

ये थे उपस्थित ।
आईटी सैल के मीडिया प्रभारी सोंडवा के अध्यक्ष सुनिल भयड़िया , ग्राम पंचायत सरपंच भाई गवरसिंह, अकलवा सरपंच श्री भुवानसिंह, रातड़ सरपंच विशु भाई, कांग्रेस नेता सुरेश चौहान, थावरिया भाई, युवा कांग्रेस नेता विदेश पटेल, रावजी बामनिया, संदीप पटेल,युवा नेता कमलेश गवरिया, रिकेश भुवान, गिलु बामनिया, फूलमाल क्षेत्र के आदि समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे !
