बृजेश खण्डेलवाल की रिर्पोट
अलीराजपुर :- मध्य प्रदेश वैश्य महासभा के निर्देशानुसार अलीराजपुर जिला का वैश्य समाज 7 जून को अलीराजपुर में विशाल महा सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है । जिसमें प्रदेश के अध्यक्ष उमाकांत गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष विनोद बाफना, प्रदेश महामंत्री महेश माहेश्वरी , प्रदेश मंत्री ओछबलाल सोमानी, अलीराजपुर जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं जिला प्रभारी संजय गांधी बोरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि वैश्य समाज अलग अलग दिशाओं में भटकता जा रहा है । जिसे एकत्रित करने के लिए विगत कई वर्षों से संगठन लगातार इस जिले में कार्य कर रहा है फिर भी कहीं ना कहीं समाज को एकत्रित करने में हम लोग और सफल हो हैं। आने वाला समय हमारे लिये घातक ना हो इन सभी बातो को देखते हुए वैश्य समाज को एक संगठित होकर काम करने की आवश्यकता है । इस तारतम्य में विगत 7 जून को अलीराजपुर मुख्यालय पर एक विशाल वैश्य समाज का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें अलीराजपुर जिले के समस्त के वैश्य समाज के पुरुष – महिला एवं बच्चे करीबन 10 हजार लोगों को एकत्रित करना के लिये सम्मेलन रखा गया है । जिससे समाज संगठित एवं मजबुत हो सके ।
बस स्टेण्ड से निकलेगा जुलुस
कार्यक्रम की शुरुआत अलीराजपुर मुख्यालय बस स्टैंड से महा रैली के रूप में निकलेगा एवं शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रामदेव समाधि स्थल पर सभा के रूप में परिवर्तित होगा । इस सभा को संबोधित वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष उमाकांत गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष विनोद बाफना, प्रदेश महामंत्री महेश माहेश्वरी,प्रदेश मंत्री ओछबलाल सेनानी, जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता , जिला प्रभारी संजय गांधी संबोधित करेंगे । गुप्ता ने सभी वैश्य समाज के लोगों से आग्रह किया है की अधिक से अधिक मात्रा में पत्रकारिता इस कार्यक्रम को सफल बनावे ।
जगह-जगह पर बैठके की जा रही है ।
इस महा सम्मेलन को लेकर जिले के प्रत्येक गॉव मे संगठन के लोग निरंतर बैठक आयोजित कर रहे है । एवं वैश्य समाज मे जागृति की अलख जागति देखी भी जा रही है ।
