ख़बरे आजतक के लिए अलीराजपुर से ख़बर
जोबट / अलीराजपुर– मध्यप्रदेश में नामांकन की आखिरी तारीख को लेकर कांग्रेस से बागी होकर जोबट से निर्दलीय प्रत्याशी विशाल रावत ने अपने हजारों समर्थकों के साथ आज नामांकन दाखिल किया इस दौरान विशाल रावत ने नगर में रोड शो कर एक आमसभा को भी संबोधित किया आपको बता दें कि विशाल रावत कांग्रेस के पूर्व विधायक सुलोचना रावत के बेटे हैं वर्तमान में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है साथ ही विशाल रावत के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार पटेल भी मंच पर मौजूद रहे और उन्होंने मंच से अपने पद से इस्तीफा देते हुए स्थानीय सांसद कांतिलाल भूरिया पर कई गंभीर आरोप लगाया है साथ ही उन्होंने भूरिया पर परिवारवाद बढ़ावा देने का आरोप भी लगाये।
अलीराजपुर से आकाश उपाध्याय की रिपोर्ट
