बृजेश खण्डेलवाल की रिपोर्ट
आंबुआ :- अखिल भारतीय गायत्री परिवार के जनक पुरुष आचार्य पंडित श्री राम जी शर्मा जन्मदिवस पर आंबुआ सहित आसपास के अंचलों में करीबन 50 घरों में गायत्री यज्ञ किया जावेगा। गायत्री परिवार आंबुआ की सदस्य सोनू खंडेलवाल एवं तारामणि वर्मा,झमकुबाई चौहान ने बताया कि संपूर्ण देश में करीबन 3 लाख घरों में यज्ञ किया जाना है। उसी तरह आम्बुआ मे भी पचास घरो मे गायत्री यज्ञ करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये निरंतर सभी से सम्पर्क किया जा रहा है ।एवं जिन घरो मे यज्ञ किया जाना है उनका पंजीयन किया जा रहा है । यज्ञ सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य किया जावेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिये जोबट गायत्री शक्ति पीठ के सदस्य आम्बुआ मे स्थानीय महिलाओ को यज्ञ किस तरह किया जाता है संपूर्ण विधि के साथ समस्त महिलाओं को एकत्रित कर बताया जा रहा है वहीं महिलाएं आंबुआ में जो यज्ञ होने वाला है उस यज्ञ को संपन्न करवाएगी।
