भोपाल । अखिल भारतीय कॉँग्रेस कमेटी द्वारा आज मप्र के विभिन्न जिलों के ज़िला शहर एवम ग्रामीण कॉँग्रेस अध्यक्षों के नामो की घोषणा की ।
भोपाल शहर के अध्यक्ष पीसी शर्मा को पूर्व प्रदेश कॉँग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव द्वारा प्रदेश मे स्थान के साथ साथ भोपाल शहर अध्यक्ष की भी कमान सौंप रखी थी । पीसी शर्मा द्वारा अपने कार्यकाल मे कॉँग्रेस मे जान फूँक रखी थी । उनकी उपलब्धियाँ किसी से छीपी नही है । कमलनाथ ने पीसी शर्मा की जगह पूर्व केंद्रीय मँत्री सुरेश पचौरी के खास सिपहसलार पूर्व नगर निगम भोपाल अध्यक्ष कैलाश मिश्रा को भोपाल शहर कॉँग्रेस की कमान सौंपी है । वही ग्रामीण कॉँग्रेस के अध्यक्ष अवनीश भार्गव के स्थान पर अरुण श्रीवास्तव को कमान सौंपी है ।
ए आई सी सी द्वारा घोषित –
कैलाश मिश्रा भोपाल जिला शहर अध्यक्ष
विट्ठलदास मीणा-गुना
बैजनाथ यादव-शिवपुरी
कन्हैयाराम लोधी-अशोकनगर
देवेन्द्र शर्मा- ग्वालियर
अजय टंडन-दमोह
गुरमीत सिंह मंगु-रीवा सिटी
सुभाष गुप्ता –शहडोल
मिथलेश जैन-कटनी सिटी
गुमनसिंह ठाकुर- कटनी ग्रामीण
राजकुमार खुराना- सिवनी
वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला-डिंडौरी
विशेश्वर भगत –बालाघाट
अरुण श्रीवास्तव-भोपाल ग्रामीण
रतन सिंह ठाकुर-सीहोर
नारायण सिंह अमलावे-राजगढ़
सुनील शर्मा –बैतूल
कपिल फौजदार-होशंगाबाद
मनोज राजानी- देवास सिटी
वीरेन्द्र सिंह राठौर-बड़वानी
