उलेमा बोर्ड ने कमला हैरिस की जीत के लिए अमेरिकी जनता का जताया आभार
नई दिल्ली। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की हार को विश्व में शांति स्थापित होने की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने अमेरिकी जनता के निर्णय का स्वागत किया है साथ ही उन सभी अमेरिकी और भारतीयों को धन्यवाद दिया है जिन्होने उलेमा बोर्ड की अपील को स्वीकारते हुए भारतीय मूल की कमला हैरिस को अपना वोट दिया। कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी हैं और वो पहली भारतीय महिला और अमेरिकी में चौथी महिला हैं जो अमेरिका के उच्च पद पर निर्वाचित हुई हैं। उलेमा बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाही इमाम मौलाना नियाज़ कासमी और महासचिव तथा फाउंडर अल्लामा बुनई हसनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा है कि अमेरिका का चुनाव परिणाम बदलाव का सूचक है और ट्रंप क्लब के खात्मे का आगाज़ है। बुनई हसनी ने कहा है कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति बाईडेन हैरिस बेहद अनुभवी राजनीतिज्ञ और विश्व शांति के पक्षधर हैं जिनकी नीतियों से विश्व में सौहाद्र्व का वातावरण बनेगा जबकि ट्रंप के निर्णयों और नीतियों से विश्व में अस्थिरता बढ़ गई थी। उल्लेखनीय है कि उलेमा बोर्ड अमेरिका में रह रहे सभी भारतीयों और अमेरिकी जनता से भारतीय मूल की कमला हैरिस को समर्थन करने की अपील की थी। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड भारत के सभी मुस्लिम वर्गो का प्रतिनिधित्व करने वाला एक मात्र संगठन है।

