पिपरिया– पिपरिया के इतवारा बाजार मैं एक तरफ ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जो कि कछुए की चाल से चल रहा है वही दूसरी तरफ नगर पालिका गरीबों की नहीं ले रही है सुध |
रविवार के दिन रखने वाला साप्ताहिक हाट बाजार जिसमें बड़ी मात्रा में लोग गांव से और शहर से सब्जी भाजी खरीदने आते हैं चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ मचा है इसको लेकर व्यापारियों छोटे दुकानदारों की आफत बन गई नगर पालिका द्वारा नाही उनके लिए कोई उचित व्यवस्था की वहीं दूसरी तरफ ओवर ब्रिज के साइट इंचार्ज द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य रविवार के दिन भी चालू रखा जिससे व्यापारियों और छोटे दुकानदारों की रोजी रोटी पर संकट पैदा हुआ |
नगर पालिका द्वारा बाजार की बैठक व्यवस्था को लेकर कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई जिससे दुकानदार और व्यापारियों में रोष दिखा |
ब्यूरो पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
