भोपाल -मुरादाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी के समर्थन में आज कई जगह भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आम सभाओं को संबोधित किया
जामा मस्जिद ग्राउंड में हुई आमसभा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।
विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि आज देश में दो विचार धाराओं की लड़ाई है एक गांधी जी की विचारधारा को मानने वाले दूसरे गोडसे की विचारधारा को मानने वाले है आज देश में बदलाव की लहर है मोदी सरकार के रहते हुए आम जनता को नोट बंदी जीएसटी की मार से गुजारना पड़ा है
कांग्रेस पार्टी कि सरकार बनाने के लिए मुरादाबाद की जनता को एक बोलने वाली आवाज इमरान प्रतापगढ़ी को जिताना चाहिए मुरादाबाद की जनता जिस तरह से कांग्रेस पार्टी और इमरान प्रतापगढ़ी को अपना आशीर्वाद दे रही है भारी बहुमत से इमरान प्रतापगढ़ी विजय होंगे।
