अलीराजपुर। सहायक आयुक्त जनजाति विभाग सतीशसिंह ने उत्कृष्ट उ.मा.वि जोबट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय में साफ सफाई नहीं पाए जाने व कमरों में टूटे फूटे फर्नीचर व विद्यालय की अव्यवस्था को लेकर सहायक आयुक्त सिंह ने प्राचार्य प्रीतमपाल व माध्यमिक विद्यालय के प्रधान प्रताप सिंह डावर को फटकार लगाई।
सहायक आयुक्त सतीशसिंह के अनुसार विद्यालय की व्यवस्था, साफ सफाई को लेकर पिछले कई दिनों से उन्हें शिकायत मिल रही थी । जिसके चलते उन्हें अचानक निरीक्षण करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय अन्तर्गत माध्यमिक विभाग के कई कमरों व परिसर में साफ सफाई नहीं पाई गई। कई कमरों में जाले व टूटा फर्नीचर पड़ा पाया गया। सहायक आयुक्त ने मौके पर उपस्थित रहकर विद्यालय की साफ सफाई कर कमरों में रखा कबाड़ बाहर करवाया। विद्यालय स्टाफ के साफ साथ बैठक कर शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की।
विद्यालय संचालन व अव्यवस्था के चलते प्राचार्य पाल को उत्कृष्ट विद्यालय से हटाकर कन्या उमावि में पदस्थ करते हुवे व्याख्याता आर एस तोमर को उत्कृष्ट विद्यालय का प्राचार्य बनाने के आदेश जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक महेंद्र गोयल व उत्कृष्ट विद्यालय का स्टाफ मौजूद था।
