पिपरिया– पिपरिया में आबकारी वृत्त पिपरिया में आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक नीलश पवार एवं उनकी टीम ने इतवारा बाजार के कुचबंदिया मोहल्ला राइखेड़ी रोड , पिपरिया के समीप स्थित झिरिया ग्राम में भी गश्त और दबिश दी इस दौरान 04 प्रकरण कायम किये।एक प्रकरण में विवेचना जारी है ।
गश्त के दौरान 27 लीटर हाथभट्टी शराब और 375 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में सत्तु कुचबंदिया, ममता कुचबंदिया और परसु ठाकुर है ।आरोपियों को मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम1915 की धारा 34 (1) में गिरफ़्तार किया गया । जब्त की गई हाथभट्टी और लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 21450 रुपये आकी गई है ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आज तक में पिपरिया
