पिपरिया। रविवार को बहुजन संघर्ष दल की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन पिपरिया क्षेत्र के पचमढ़ी रोड स्तिथ होटल स्वाद में सम्पन्न हुई।
इस बैठक में बहुजन संघर्ष दल द्वारा आगामी चुनावों को लेकर एवं कार्यकर्ताओ के गठन हेतु विचार विमर्श किया गया। साथ ही नए पदाधिकारी गणेश आहिरवार,एवं बलराम अहिरवार को युवा सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
सभी बहुजन संघर्ष दल के नेताओ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव संजय अहिरवार,विशेष अतिथि करण सिंह बकोरिया,जिला अध्यक्ष दीपक अहिरवार,युवा जिला अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश बिछेल ने की।
ब्यूरो खबरे आजतक पंकज पाल पिपरिया
