भाजपा अपनी सरकार में देश की जनता से तमाम वादे किया लेकिन उनसे बिल्कुल अलग परिणाम देती नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ देश में अपराध भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है जिसमें खुद बीजेपी घिरती नजर आ रही है।
आपको याद होगा मोदी सरकार देश हित में नारे तो कई दे दिए है, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं, लेकिन मौजूदा स्थिति इससे कहीं अलग है। लड़कियों व बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ उन्नाव में लड़की के साथ हुए हादसे ने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी उसके बाद भी शायद बीजेपी के नेताओं ने सबक नही सीखा और एक बार फिर यह पार्टी इस तरहके मामलों में घिरती हुई नजर आ रही है।
इस ताजे मामले में एक बार फिर बीजेपी पार्टी के नेता खुद देश के ऐसे अपराधों में सम्मिलित होते नज़र आ रहे है। शर्मनाक बात यह है कि यह घटना पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से है। इस इलाके में जब पुलिस ने छापा मारा तो भाजपा नेता की बिल्डिंग से पचीस लड़कियों को पकड़ा गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि पकड़ी गई जगह पर किसी के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। लड़कियों के साथ ही यहां से पुलिस ने 25 लड़कों को भी गिरफ्तार किया है। शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक़ कहा जा रहा है कि छापेमारी के दौरान पुलिस भी इस माहौल को देखकर हैरान हो गई थी।
आपको बता दें कि जब पुलिस यहां पर पहुंची तो लड़कियों को अर्धनग्न अवस्था में पाया गया था। इस दौरान लड़के और लड़कियां बेहद शर्मनाक हालत में साथ में पार्टी में डांस कर रहे थे। इस जगह से पुलिस ने इस दौरान बड़ी मात्रा में शराब और बीयर की बोतलें व नशे की बाकी चीजें भी बरामद की है। यह पहला ऐसा मामला है जो कि इस इलाके से सामने आया है।
