राजस्थान के अलवर से बीजेपी विधायक बनवारी लाल सिंघल ने हिंदू परिवारों से अपील की है कि वे मुस्लिमों को अपने घर में ना घुसने दें। सोमवार को TOI से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुस्लिम आमतौर पर आपराधिक घटनाओं में शामिल रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसी मुस्लिम को ना ही अपने घर आने देता हूं और ना ही ऑफिस, यहां तक कि मैं उनका वोट भी नहीं मांगता हूं।
‘मेव मुस्लिम कभी बीजेपी को वोट नहीं करते हैं। मैं भी उनसे कभी वोट मांगने नहीं जाता हूं। मेरे वोट मांगने का मतलब होगा कि मैं उनके उन अपराधों को नजरअंदाज कर रहा हूं, जिनमें वे शामिल रहते हैं। यही कारण है कि मैंने उनसे हमेशा दूरी बनाकर रखी है।’
सिंघल ने कहा कि मुस्लिम गोहत्या, लव जिहाद, धोखाधड़ी जैसे अपराधों में शामिल रहते हैं। सिंघल ने ये बातें अपने समुदाय की एक मीटिंग के दौरान कहीं। जब TOI ने उनसे इस पर उनका पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने इन्हीं बातों को दोहराया।
गौरतलब है कि हाल ही में बीजेपी जनवरी में हुए लोकसभा उपचुनाव में अलवर की सीट हारी थी। सिंघल से कोई पूछो के महात्मा गांधी का हत्यारा कौन, आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेजों की मुख़बरी करने वाला कौन, देश मे नफ़रत फैलाकर धर्मों के नाम पे बाटने वाला कौन, अलग अलग आतंकी संगठन बनाकर देशभर में आतंक फैलाने वाला कौन, मक्का मस्जिद, अजमेर दरगाह, मालेगांव ब्लास्ट का आरोपी कौन, झूठे वादों से सत्ता पाने वाला कौन ? सभी 18% अल्पसंख्यक अगर अपराधी हो भी गए तो देश पर कुछ ज़्यादा फर्क नही पड़ेगा, मगर 80% आबादी आतंक और अपराध को बढ़ावा देने लगेगी तो देश का जो हाल आज है उस से भी बुरा हाल होगा ।
