ब्रेकिंग न्यूज़ आजतक
भोपाल । भाजपा विधायक एवं हुजूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा द्वारा सिंधी समाज को अपशब्द बोलने के आडियो वायरल होने के बाद भोपाल साहित सम्पूर्ण प्रदेश के सिंधी समाज मेँ रोष व्याप्त है।
आज पूज्य सिंधी समाज पंचायत के बैनर तले भगवानदेव इसराणी के नेतृत्व मेँ नीलम पार्क मेँ सिंधी समाज के सैकड़ों लोगों ने रामेश्वर शर्मा के ख़िलाफ़ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन के साथ धरना दिया ।
भारी पुलिस व्यवस्था के बीच सिंधी समाज के लोगों के हाथों मेँ रामेश्वर शर्मा के ख़िलाफ़ लिखी तख्तियां थी और भारी नारेबाज़ी के साथ रामेश्वर शर्मा द्वारा सिंधी समाज को अपशब्द कहने पर भारी रोष देखने को मिला ।
ज्ञात हो कि अपनी बद ज़ुबानी और तानाशाही के लिऐ प्रसिद्ध हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा हमेशा सुर्खियों मेँ रहते हैं चाहे ज़िला पंचायत सीईओ को फोन पर अपशब्द कहने , धमकाने की बात हो या पिछले दिनों कॉंग्रेस कार्यकर्ता को फोन पर उमाशंकर गुप्ता को निपटाने और सिंधी समाज को अपशब्द कहने की बात ।
बहरहाल रामेश्वर शर्मा की विधानसभा क्षेत्र मेँ भारी विरोध के बीच सिंधी समाज का असंतोष हुजूर विधानसभा मेँ भाजपा के ताबूत मेँ कील ठोकने जैसा हाल हो गया है। ख़बर लिखे जाने तक सिंधी समाज के लोगों का नीलम पार्क मेँ आने का तांता लगा हुआ ।
नीलम पार्क भोपाल से सैयद ख़ालिद कैस की रिपोर्ट
