भोपाल – गत दिनोँ संत भय्यू जी महाराज ने इंदौर मे अपनी लाइसेंसी बन्दूक से गोली मार कर चिँता और तनाव के कारण आत्महत्या कर ली ! यह मैं नही कह रहा , बल्कि मीडिया मे यही प्रचारित किया गया तथा अभी भी यही प्रचारित किया जा रहा है कि उनकी पुत्री कुहू और सौतेली माँ अर्थात भय्यू जी महाराज की दूसरी पत्नी के वाद विवाद से तंग आये महाराज ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली । बात विश्वास योग्य नही । क्योँकि उनके सँसार से जाने के बाद जो छूटे हैं कुछ अनबूझे सवाल ! उनको जानना जरूरी है । और अंडर सवालों को जानने के बाद निःसंदेह हर कोई उस हादसे को साधारण आत्महत्या नही मानेगा । उन सवालों की रोशनी मे स्वतः ही आप और हम यह समझने मे देर नही लगायेंगे कि मामला कुछ और ही था ?
दुर्भाग्य यह है कि कभी तो हमारी मीडिया जाँच एजेंसी और अदालत दोनो की भूमिका निभाकर खुद ही फैसला भी सुना देती है और कहीँ भय्यू जी महाराज के मामले मे मीडिया ट्रायल नही करके उस कहानी को प्रचारित कर रही है जो पुलिस सुना रही है । यहाँ यह कहने मे अतिशयोक्ति नही होगी कि पुलिस भी वही कहानी प्रचारित कर रही है जो ? कोई प्रचारित करा रहा है । खैर !
भय्यू जी महाराज के जाने के बाद जन्मे कुछ सुलगते सवाल –
राष्ट्रीय संत भैयुजी महाराज के साथ क्या हुआ ?
सच..क्या है ?
भय्यू जी महाराज ने पिछले कुछ सालो में 1200 एकड जमीन बिक्री की है ,ऐसा गुजरात मे 15-05-2018 को आयोजित की गई दो प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होने बताया था ।
तो ? 1200 एकड जमीन का अरबो- करोड़ से ज्यादा रुपया होता है । सच तो यह है कि अरबो की जमीने, और ट्रस्ट में हुऐ करोडो के घोटालौ को क्यो छिपाया जाता है ?
1 – 1200 एकड जमीन का कितना पैसा आया था ?
2- जमीने किसको बिक्री की गई है । उन पक्षकारों के नाम पते क्या है ?
3- भय्यू जी की जमीनों की खरीदारी कौन कौन लोगो ने की है ?
4- कितना पैसा चेक से व्हाइट मनी और कितना पैसा ब्लैक मनी आया था ?
5- जमीनो की बिक्री का कार्य कौन संभालता था ?
6 – उक्त 1200 एकड़ बिकी जमीनो की बिक्री से प्राप्त रकम कहा है ? पैसो का लेनदेन, लाना ले जाना कौन कौन करता था ?
7- सूर्योदय परमार्थ ट्रस्ट के कितने बैंक खाते हैं , उनके कितने ए.टी.एम. कार्ड है ? उन खातों मेँ या एटीएम से 15 सालो में कितना पैसा जमा हुआ , निकाला गया ? उन खातों के ए.टी.एम. कार्ड किस सेवादारो के पास है.?
8- भय्यू जी महाराज के नाम से अपने कितने बेंको में खाते है, उन खातों के उनके सभी ए.टी.एम. कौन चलाते है ?
9 – भैय्युजी महाराज की जमीने कितनी थी ? किसने जमीने खरीदारी की है ? किस के नाम बिक्री के दस्तावेज बनाये गये है ? उसके साक्षी कौन कौन थे ?
10- भैय्युजी महाराज पिछले02 महिनो में कहाँ कहाँ गये ? इस अन्तराल मेँ वह कितने लोगो से मिले ?
इन सुलगते सवालों के जवाब जाँच की विषय वस्तु हैं । जाँच एजेंसी की बात ही नही , क्योँकि पुलिस ने तो कोई शक जाहिर ही नही किया जो जाँच का प्रश्न उठे ।
कुछ और सवाल –
1- डॉक्टर आयुषी के साथ भय्यू जी महाराज का पुन: विवाह करवाने के लिये भैयुजी महाराज की माताजी को पिछले महीनो में कौन कौन समझा रहा था ? किस किस का दबाव रहा उनकी माताजी पर ?
पुलिस को भैयुजी की बिक्री की गई जमीनो के दस्तावेज एवं आई रकम , शेष बकाया पैसो की भी जांच शुरू करनी चाहिए?भैय्युजी महाराज ने अपनी सारी जमीनै गरीबों के लिये बिक्री की है तो उनका करोडो रुपया कहा है ?
संत भैय्युजी महाराज के साथ घटित घटना की सच्चाई और उसमे शामिल सत्य को भारत की जनता के सामने लाया जाना आवश्यक है । यदि सच्चाई उजागर होती है तो भय्यू जी महाराज की तथाकथित आत्महत्या का राज़ जनता के सामने आजायेगा ।
बाकी कुछ और पहलू , सुलगते सवाल और जिज्ञासाएँ कल शाँत की जायेगी । खबरें आजतक लाइव न्यूज़ पर । विचरण कीजिये –
www.khabrenaajtak.com
@सैयद ख़ालिद कैस समूह सम्पादक की खास रपट
