भोपाल । भिंड मे रेत माफिया एवम पुलिस की मिलीभगत के शिकार पत्रकार संदीप शर्मा की हत्या की सीबीआई जाँच की माँग को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा मप्र की राज्यपाल , मुख्यमंत्री एवम पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा ।

समिति के राष्ट्रीय महासचिव एवम प्रदेश अध्यक्ष मप्र इकाई सेय्यद खालिद कैस के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमण्डल ने महामहिम एवम मुख्यमंत्री से प्रदेश मेँ पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग दोहराई ।
मुख्यमंत्री निवास पर उनके विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी आकाश श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि सरकार ने भिंड मामले मे सीबीआई जाँच के आदेश कर दिये हैं ।
