बेगमगंज-जिले की सीमा पर बसे बढ़िया नाका गांव के पास यशवंत ट्रेवल्स की यात्री बस ओवरटेक करते समय पलट गई जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई ग्राम के लोगों ने आकर घायल यात्रियों को बाहर निकाला इस में से दो को शिविर अस्पताल बेगमगंज लाया गया पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही शेष 4 घायलो को मामूली चोट होने पर वह अपने निजी वाहन से राहतगढ़ चले गए बेगमगंज पुलिस डायल 100 मौके पर पहुंच गई और वह घायलों को भी उम्र सिविल अस्पताल लाएं जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
थाना प्रभारी राजेश तिवारी के मुताबिक भोपाल से सागर जा रही यशवंत ट्रेवल्स की बस में करीब 40 सवारियां बैठी हुई थी ग्राम मढ़िया नाके के पास एक वाहन से ओवरटेक करते समय उक्त बस पलट गई जिसे चीख पुकार मच गई ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला ।
सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल डायल हंड्रेड अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए और बेगमगंज निवासी राहुल शाक्य एवं सरिता शाक्य को सिविल अस्पताल लेकर आए , जहां प्राथमिक उपचार उनका किया जा रहा है उक्त घटना चालक की लापरवाही एवं तेज रफ्तार बस संचालन के कारण घटित हुई जिस पर चालक के विरुद्ध धारा 279, 337, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। शेष 4 घायल जिन्हें मामूली चोट थी वह निजी वाहनों से राहतगढ़ निकल गए बाकी यात्री सुरक्षित रहे बारिश के कारण मिट्टी गीली होने से अधिक नुकसान नहीं हो पाया।
