भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस महीने धार, बड़वानी और अन्य जिलों में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों के लिए 15 निकायों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
नगर पालिका के प्रत्याशी : बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, सेंधवा से बसंतीबाई विष्णु प्रसाद यादव, धार से अनिल जैन ‘बाबा”, मनावर से मनुबाई पन्नालाल पाटीदार, पीथमपुर से कविता संजय वैष्णव को प्रत्याशी बनाया गया है।
नगर परिषद के प्रत्याशी: जैतहरी से सुनीता प्रदीप जैन, अंजड़ से आरती उमेश बंसल, पलसूद से रमा वास्कले, राजपुर से मुकेश कुशवाहा, धरमपुरी से डॉ. प्रशांत विनोद शर्मा, कुक्षी से मुकाम सिंह किराडे, राजगढ़ से ज्ञानेंद्र मूड़त, सरदारपुर से रोमा धर्मेंद्र मंडलोई, ओंकारेश्वर से अंतर सिंह राजाराम बारे और सेमरिया से कुंजीलाल कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है।
