धामनोद -धामनोद में अभी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए सभी पार्टी के लोग और प्रत्याशी नगर में प्रचार प्रसार के लिए जुटे हुए हैं। लेकिन ये जो पब्लिक है ये सब जानती है कि ये पार्टी के प्रत्याशी एकबार शक्ल दिखाकर उन्हें भूल जाने वाले हैं। इसलिए नगर के लोग पहले से ही इस ताक में बैठै थे और जैसे ही भाजपा प्रत्याशी का आगमन हुआ तो एक बुजुर्ग ने उन्हें जूते की माला पहना दी। न केवल उन्होंने जूतो की माला पहनाई बल्कि दिनेश शर्मा को खूब डांटा भी है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश शर्मा केवल हाथ जोड़े खड़े रहे और ठीक है ठीक है कहते रहे।
शहर के विकास की बागडोर संभालने के लिए 6 अध्यक्षों ने दावेदारी पेश की है। भाजपा से दिनेश शर्मा, कांग्रेस से संजय पंवार, बसपा से महेंद्र सोलंकी, शिवसेना से कैलाश उर्फ देवा मल्होत्रा व निर्दलीय में विष्णु पाटीदार (साट्ल्या) व लोकेश पटेल शामिल हंै। अंतिम दिन 20 अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपने नाम वापस लिए। अब भाजपा से 15 पार्षद, कांग्रेस से 13, निर्दलीय से कई मैदान में रहेंगे।
चुनाव प्रभारी राधेश्याम यादव, पूर्णकालिक अजय सिंह चौहान, मुकामसिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विष्णु नवरंग व प्रमोद केडिय़ा ने कार्यालय पहुंचकर बी-फॉर्म जमा करवाए। वार्ड नंबर 5 में नाजुक बाई हीरालाल मौर्य के स्थान पर कविता विजय सोलंकी को मौका दिया गया।
