विशेष प्रतिनिधि (मप्र /छग) @9893998100–
भोपाल – हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव में भाजपा को तीन सीटे कम क्या मिली पार्टी के नेताओ ने ही सोशल मीडिया पर सरकार को निशाने पर ले लिया। ओर इस हार को शिवराज सिंह की ढलती लोकप्रियता से जोड़ दिया।
पहले चित्रकूट चुनाव में हार उसके बाद नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के हाथों पटकनी से मुख्यमंत्री अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता के निशाने पर आ गए। पन्ना सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष्ा ओर भाजपा नेता संजय नगायच ने सोशल मीडिया के एक वाट्सएप ग्रुप स्वतंत्र विचार मंच में शिवराज सरकार की लोकप्रयिता ओर कार्यशैली को लेकर सौरभ तिवारी नाम के व्यक्ति की फेसबुक की पोस्ट को शेयर कर ग्रुप में डाल दिया। जिससे न केवल शिवराज सरकार के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं की भड़ास उजागर हो रही बल्कि आने वाले विधान सभा चुनाव में भितरघात का खतरा भी अभी से मंडराने लगा है।

उक्त पोस्ट में जी भर के शिवराज ओर उनकी सरकार की नाकामियों का बखान किया है उस पोस्ट के बाद यह कहना आसान हो गया है कि जनता की नजर में ही नही वरऩ् खुद भाजपा के कार्यकर्ता शिवराज ओर उनकी सरकार की मिटटी कूट रहे है | उल्लेखनीय है कि संजय नगायच खुद पन्ना जिले की पवई विधान सभा से खुद को भाजपा का प्रबल दावेदार मानता है।
