भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का कन्या /बालिका प्रेम जगज़ाहिर है। ग्रामीण परिवेश के मतदाताओं को शिवराज सिंह चौहान का यह रूप इतना भाया की उन्होंने 15 साल तक प्रदेश की कमान शिवराज के हाथ थमा रखी है।मगर अपने छद्म रूप ,परिवेश के फलस्वरूप करोड़ो मतदाताओं के दिलों पर राज करने वाले “मामा शिवराज के रंग अब जनता के मनमस्तिष्क से तेज़ी से उतर रहा है।कन्या प्रेम और चिंता का पाखण्ड अब उजागर हो गया है।मध्यप्रदेश में हर दिन 06 महिलाओं से दुष्कर्म का कलंक लग रहा है।
मध्य प्रदेश ऐसा राज्य है जहां न तो महिलाएं सुरक्षित हैं, और न ही बच्चियां, यह हम नहीं कह रहे बल्कि एनसीआरबी के आंकड़े प्रदेश में इन घटनाओं को बयां कर रहे हैं। देशभर में नाबालिग बच्चियों से बलात्कार के मामलों की बात करें, तो सबसे ज्यादा घटनाएं मध्यप्रदेश में ही घटित हुई हैं।
मध्यप्रदेश में महिला अपराधों की बात करें तो इस साल यानी कि जनवरी 2020 से लेकर अक्टूबर 2020 तक ही प्रदेश भर में 45 हजार 920 महिला अपराध घटित हुए हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, अपहरण, दहेज प्रताड़ना समेत छेड़छाड़ और बलात्कार के मामले शामिल हैं। पिछले 8 महीनों में ही 3 हजार 800 से भी ज्यादा महिलाओं के साथ ज्यादती की गई है।509 महिलाओं को तो मौत के घाट उतार दिया गया है। मध्य प्रदेश में मार्च के अंत से कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन लॉकडाउन के दौरान भी महिला अपराधों में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। महिलाओं के साथ अपराध लॉकडाउन के दौरान भी जारी रहे।चौंकाने वाली बात तो यह है कि लॉकडाउन के दौरान भी 11 हजार से ज्यादा महिला अपराध प्रदेश के अलग-अलग थानों में दर्ज किए गए। वहीं राजधानी भोपाल में भी महिला अपराधों के कई मामले सामने आए हैं। अधिकारियों का दावा है कि महिला अपराधों को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
एक और फ़र्ज़ी लव जिहाद के नाम पर कानून थोपने वाले मामा शिवराज बड़ी सख्ती दिखाते नज़र आ रहे हैं वही बिगड़ती कानून व्यवस्था के प्रति उनकी ढिलाई पोल खोलती नज़र आ रही है।जिस समय प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में निरन्तर बढ़ोत्तरी हो रही है ऐसे समय में उनके खिलाफ कठोर कानून की आवश्यकता को नज़र अंदाज़ कर लव जिहाद के नाम पर कानून बनाकर वाह वाही लूटने वाले शिवराज इस समय हर मोर्चे पर विफल नज़र आ रहे हैं।
यदि मध्यप्रदेश में घटित अपराधों पर नज़र डाली जाए तो स्थिति चिंताजनक है।
उमरियाः प्राप्त जानकारी अनुसार गत दिनों 14 साल की नाबालिग को आरोपी बहला फुसलाकर लालपुर स्थित ढाबे में कई लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया, फिर पीड़िता को दूसरे युवकों को सौंप दिया गया। यह नाबालिक के साथ सामूहिक दुराचार शिवराज सरकार के निकम्मेपन को उजागर करता है।
सीधी: सीधी जिले में एक महिला के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उन युवकों ने दुष्कर्म के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में सरिया भी डाल दिया। इस विभस्त घटना ने दिल्ली में घटित निर्भया कांड के ज़ख्मो को हरा कर दिया।
ग्वालियर : दूध लेकर अपने घर लौट रही 16 साल की छात्रा के साथ बंधक बनाकर गैंगरेप ।
शिवपुरी : पोहरी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की एक नाबालिग को अगवा कर चार दोस्तों ने मिलकर बलात्कार ।
खंडवा : जिले के धनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 वर्षीय नाबालिग जो कि किराना दुकान पर सामान लेने आई थी के साथ दुष्कर्म की वारदात ।
राजधानी भोपाल के अलावा व्यवसायिक नगरी इंदौर में महिला अपराध में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, इसमें आकड़ों की बात की जाए तो 2020 में शहर में 12 गैंगरेप और 313 कैस दुष्कर्म के सामने आए थे।
@सैयद ख़ालिद क़ैस
