भोपाल -दोनो हाथ पैरों से पूर्णतः विकलांग शालू कपिल पुत्री दिनेश कपिल निवासी सर्वधर्म बी सेक्टर दामखेड़ा कोलार द्वारा विगत 3 माह से जिला प्रशासन के कार्यालयो के चक्कर काट रही है ताकि व एवं उसके दो छोटे भाई अपना सर छुपाने के लिए अपना मकान अपना हक हासिल कर सके कल इस समाचार को खबरें आज तक न्यूज़ पोर्टल पर प्रमुखता से प्रसारित किया गया था ताकि इसको जिला प्रशासन से न्याय दिला सके परंतु इसको जिला प्रशासन के साथ साथ पुलिस प्रशासन के उपेक्षित व्यवहार का भी सामना कर पड़ रहा है
गौरतलब है की कल दिनांक को तहसीलदार हुज़ूर विनोद सोनकिया के न्यायालय में प्रचलित प्रकरण में विपक्षीय संतोष शेजवाल उर्फ केजरीवाल आत्मज कोमल प्रसाद तथा उसकी पत्नी द्वारा तहदीलदार न्यायालय परिसर में काफी उत्पात मचाया गया जिसमे पीठासीन अधिकारी विनोद सोनकिया को ना सिर्फ हस्तक्षेप करना पड़ा वरण संतोष शेजवार ओर उसकी पत्नी को चेतावनी भरे शब्दो से सम्बोधित कर चेताया भी था, जिसके परिणामस्वरूप आज दिनक 14 को पति पत्नी द्वारा विकलांग लड़की के साथ ना सिर्फ गाली गलौज की वरन जान से मारने की धमकी भी दी सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात ये है कि डायल 100 पर फ़ोन कर के बुलाने पर उसकी मदद करने के स्थान पर धमकाते हुवे थाना पुलिस कोलार द्वारा कहा गया कि हम तुम्हारी कोई मदद नही कर सकते तथा पुलिस ने चेताया कि दुबारा फोन कर के हमारा समय बर्बाद मत करना ।
