मुंबई.-यहां के लोअर परेल के एक रेस्टोरेंट में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात आग लग गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। 19 से लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। इन्हें सायन और केईएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सबसे ज्यादा मौतें दम घुटने से हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई है।
मुंबई में आग कहां और कब लगी?
-.मुंबई के कमला मिल्स कम्पाउंड के मोजोज रेस्टोरेंट में आग लगी। उस वक्त रात के 1:30 बजे हुए थे। उस वक्त यहां एक बर्थडे पार्टी भी चल रही थी।
अभी तक क्या कार्रवाई की गई?
-. इस बीच, मोजो मेस्त्रो रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
कमला मिल्स कम्पाउंड कहांं है?
-यह कम्पाउंड लोअर परेल इलाके में है। यहां दो रेस्टोरेंट के अलावा कुछ मीडिया हाउस के ऑफिसेस भी हैं।
– आग का असर कई टीवी चैनलों के ट्रांसमिशन पर भी पड़ा। ईटी नाउ, मिरर नाउ, जूम और टीवी9 मराठी का ट्रांसमिशन बंद कर दिया गया। ये सभी टीवी चैनल इसी कंपाउंड से टेलिकास्ट करते हैं। आग की वजह से उनको नुकसान ना हो, इसलिए ब्रॉडकास्ट बंद कर दिया गया।
– यहां पब और रेस्टोरेंट भी हैं। कई कॉर्पोरेट ऑफिस भी हैं। लोअर परेल इस इलाके में ऑफिस 24 घंटे खुले रहते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि आग अगर रात की बजाए किसी और वक्त लगती तो ज्यादा नुकसान होता।
अब तक कितने ओग मारे गए?
-.14 लोग मारे गए हैं। इनमें 11 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा, 19 जख्मी हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
किस वजह से हुई मौतें
-पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. राजेश डेरे ने कहा- “मरने वालों में से ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुई हैं।”
