स्थानीय लोगों ने बार के अंदर से धुआं निकलत दमकल ऑफिस को फोन कर इसकी जानकारी दी. आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया, लेकिन बार के अंदर सोए कर्मचारियों की जान नहीं बचाई जा सकी.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केआर मार्केट में स्थित कैलाश बार एंड रेस्टोरेंट में देर रात करीब ढाई बजे आग लग गई. हादसे के वक्त रेस्टोरेंट के 5 कर्मचारी अंदर ही सोए हुए थे और आग में झुलस कर उनकी मौत हो गई.