भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन वन स्थित होटल कृष्णा विलास के पीछे स्थित एक बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर पर आज बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। हल्की लगी आग ने थोड़ी ही देर में भीषण रूप पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर के जिस हिस्से में आग लगी है, वह एक कम्प्यूटर शॉप है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
