छतरपुर में कोरोना के मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज राजनगर के ग्राम घुंचू निवासी कोरोना संक्रमित मरीज़ को रिकवरी उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वस्थ हुई मरीज़ ने इलाज के दौरान उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, चिकित्सकीय तथा अन्य सेवाओं की सराहना की एवं शासन-प्रशासन को उनके सहयोग और सहायता हेतु धन्यवाद भी दिया। चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ ने भी उन्हें उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाओं के साथ पुष्पगुच्छ भेट कर विदाई दी।
इस महिला का 2 वर्षीय बच्चा अपनी माँ से दूर ना रह पाने के कारण इस दौरान महोबा रोड स्थित कोविद केयर सेंटर मे ही रहा। कोविद केयर सेंटर मे कार्यरत चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ ने पूरी सावधानी बरतते हुए बच्चे को कोरोना संक्रमण के चपेट मे आने से सुरक्षित रखा तथा माँ का सान्निध्य भी खोने नहीं दिया और इसी सकारात्मक सोच ओर मेहनत का नतीजा है की आज बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पुनः नेगेटिव आने के पश्चात वह अपनी माँ के साथ घर वापस लौट रहा है।
जिले में अभी तक 58 कोरोना संक्रमित मरीज़ पाए गए थे जिसमे से कुल 54 मरीज कोरोना वायरस को परास्त कर घर लौट चुकें हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 04 है।

