सिमरिया : प्रखण्ड मुख्यालय के कब्रिस्तान मैदान में सीएए व एनआरसी तथा काला कानून के विरोध में एक बैठक की गयी। जिसमें प्रखण्ड के सैकड़ों बुद्धिजीवी व सदर सेक्रेटरी शामिल हुए।उक्त बैठक में देश बचाव सविंधान बचाव एवं डॉक्टर भीमराव अम्बेडर के बनाए गए सविंधान के साथ छेड़छाड़ कर काला कानून लागू करने को लेकर सर्व समिति से निर्णय लेते हुए 3 फरवरी को विरोध प्रदर्शन व जुलूस निकाली जाएगी ।जिसमें प्रखण्ड के हजारों लोग होंगे शामिल और एनआरसी तथा सीएए एवं एनपीआर के विरोध में महिला पुरुष करेंगे शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन। बैठक में कारी अमानुल्लाह,सलीम अख्तर, मो फारूक,एनुल हक,उस्मान मियां,वली हकीम,मौलाना जैनुल,हाफिज जुनैद,जमील अख्तर,मो अरशद,मो कलीम,जैनुल मियां,हासिम मियां,खव्वाजा मियां,मनोउवर हुसैन मो अख्तर,मनान मियां,जाकिर मियां,तालीम मियां,सत्तार मियां,फकरुद्दीन अहमद,टंडवा के रफुल मियां के अलावे सैकड़ो लोग शामिल थे।@मोकिम अंसारी
