विशेष प्रतिनिधि मप्र /छग .भोपाल -सीए एसोसीएशन की वर्ष २०१८-१९ की कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को सम्पन्न हुए जिसमें सीए अभय शर्मा चेयरमेन, सीए पंकज शाह वाइस चेयरमेन, सीए हर्ष फिरोदा सेक्रेटरी, सीए सोम सिंघल ट्रेसरार, सीए कीर्ति जोशी सीकासा चेयरमेन, सीए आनंद जैन सीपीई कमेटी इंचार्ज चुने गए। सीए गर्जना राठोर और सीए विपुल पाडलिया कार्यकारिणी सदस्य तथा सेंट्रल काउन्सिल मेम्बर सीए केमिशा सोनी, रीजनल काउन्सिल मेम्बर सीए चर्चिल जैन एवं सीए निलेश गुप्ता एक्स-ऑफ़ीशियो रहेंगे।
नवनियुक्त चेयरमेन सीए अभय शर्मा ने बताया कि हाल ही में इंदौर सीए शाखा को मेगा केटेगरी में सम्पूर्ण भारतवर्ष में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ था तथा इंदौर ब्रांच का मुक़ाबला बैंगलौर, अहमदाबाद, पूना जैसी बड़ी ब्रांचेस से है तथा इंदौर की कार्यकारिणी प्रोफ़ेशनल डेवलपमेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने को कृतसंकल्पित है। इंदौर ब्रांच के ३००० सीए तथा १०००० स्टूडेंट के साथ सेंट्रल इंडिया की सेकंड लार्जेस्ट ब्रांच है तथा मेम्बर्स के एकेडेमिक तथा स्कील डेवलपमेंट के लिए वर्ष भर सेमिनार्स तथा वर्कशॉप के आयोजन के साथ ही आमजन को कर तथा करप्रशासन की बारीकियों से अवगत कराने हेतु ट्रेनिंग सेशंस का आयोजन किया जाता है। करदाता तथा विभाग के बीच सामंजस्य बैठाने में सीए संस्थान की हमेशा महती भूमिका रही है तथा कराधान के उचित प्रशासन के लिए इंदौर ब्रांच के द्वारा दिए गए सुझावों को सभी विभागों द्वारा प्रमुखता से स्थान दिया जाता है।
