वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे की रिपोर्ट
पचमढ़ी -केंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस तथा वार्षिक खेलोत्सव का आयोजन केंद्रीय विद्यालय पचमढ़ी को किया गया I कार्यक्रम की अध्यक्षता सेना शिक्षा कोर के कमान्डेंट एवं ब्रिगेडियर श्री समर वीर सिंह जी ने की, साथ ही साथ विद्यालय प्रबन्ध समिति के अन्य सदस्य कर्नल विजय कुमार, डिप्टी कमान्डेंट, सेना शिक्षा कोर, पचमढ़ी, श्री पी की जैन, प्राचार्य शा. बालक उ. मा. शाला पचमढ़ी इत्यादि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढाई I
कार्यक्रम में विद्यालय बैण्ड, एरोबिक शो, योगासन शो, परेड तथा कालबेलिया नृत्य के साथ खेलों में छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुती को सभी ने सराहा I केंद्रीय विद्यालय पचमढ़ी के प्राचार्य श्री रजनीश कुमार सिंघई के द्वारा छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन हेतु सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकों को प्रसंशा एवं बधाई ज्ञापित की गयी I
