रायपुर-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल 23 जनवरी को देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर जनता को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के योगदान को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सुभाष जयंती की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा कि आजाद हिन्द फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस भारत माता के अनमोल रत्नों में से थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कठिन संघर्ष किया। उनके जैसे महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों के महान संघर्षों की बदौलत ही देश को आजादी मिली और हमें लोकतंत्र की खुली हवा में सांस लेने का अधिकार मिला।
