@मनोज दुबे वरिष्ठ पत्रकार पचमढ़ी
होशंगाबाद । पचमढ़ी जहाँ एक और दुनियाभर के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन गई है., वहीं इस नगर को छावनी परिषद रक्षा सम्पदा विभाग की विशेष निकाय का सौभाग्य भी प्राप्त है।
पचमढ़ी छावनी भारत के रक्षा सम्पदा से सीधे जुडी हुई निकाय है जहाँ छावनी परिषद की कमान छावनी परिषद के शीर्ष अधिकारी छावनी सी.ई.ओ.के हाथो मे होती है, और इस छावनी बोर्ड के अध्यक्ष सेना के ब्रिग्रेडियर इसके अध्यक्ष के रूप मे छावनी नगर को विकास पथ पर इसका सर्वोर्गीण विकास ,और योजनाएं बनाकर नगर को सुरक्षा , सँवर्धन प्राप्त होता है।
पचमढ़ी छावनी परिषद मे नवागत छावनी अधिकारी अखिल बिहारी दास जो की डी.ई.आई.एस. बैन्च के अधिकारी है उनके द्वारा पचमढ़ी छावनी की कमान सम्भालते ही पचमढ़ी नगर मे जो अनिमितताये वर्षा से चल रही थी उसे नवागत छावनी परिषद ने न केवल चुस्त दुरुस्त किया बल्कि छावनी नगर मे रहने वाले नागरिकों की परेशानियों को उनके द्वारा समस्या का निवारण भी किया जा रहा है ,नगर मे यह जनचर्चा का विषय अब आम बना रहता है कि छावनी परिषद के इतिहास मे ऐसे सुलझे और साफ अधिकारी बहुत कम ही देखने को आये है छावनी सी.ई.ओ. अखिल बिहारी दास जो की डी.ई.आई.एस बैन्च के अधिकारी है नगर की छावनी परिषद की समस्याओं से स्वयं ही रुबरु होकर उनकी समस्याओं को तत्काल ही उसका निवारण करते है ऐसे सुलझे अधिकारी की नगर मे न केवल तारीफ की जाती है बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को गँभीरता से सुना भी जाता है।
ऐसेअधिकारी बिरले ही होते है जो नागरिकों की समस्याओं से सीधें जुडे हुये होते है।
नवभारत समाचार पत्र समूह द्वारा आज सौजन्य भेट की गई इस दौरान छावनी अधिकारी से सीधे वार्ता हुई उन्होंने कहा छावनी नागरिकों की समस्याओं को जो कि नियमों के अतँर्गत होगी जल्द ही उन पर क्रियान्वयन होगा।
