आपने ऐसे कई मामले पहले भी सुने या देखे होंगे, जिसमें जन्म के साथ ही बच्चे की मौत हो जाती है। जब ऐसी घटना की जानकारी बच्चे के माता-पिता को मिलती है, तो मानों उनकी दुनियां उजड़ गई। लेकिन जब कभी ऐसा होता कि बच्चा किसी कारण से मृत प्रतीत हो रहा था लेकिन वह जिंदा है तो उनकी दुनिया फिर से आबाद हो जाती है। ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला हरियाणा से आया है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जन्म के बाद डॉक्टरों ने कुछ जांच की और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद नवजात बच्ची के माता-पिता के पैरों तले जमीन की खिसक गई। अपनी नवजात बच्ची के खोने के गम में मां का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था, वहीं पिता अपनी नन्ही सी जान को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहा था।
लेकिन इस दौरान पिता के मन में अचानक से क्या आया और उसने सोचा की अपने कलेजे के टुकड़े की एक अंतिम झलक और ले लें, इस दौरान जब पिता ने पोलीथिन हटाकर अपनी बच्ची को देखा तो उसकी आंखे फटी की फटी ही रह गयी। क्योंकि बच्ची की आंखे खुली हुई थी, और वह अपना हाथ भी हिला रही थी।
इस नजारे को देख पिता के पैरों तले खिसकी हुई जमीन वापस आ गई और वह भागता हुआ डॉक्टर के पास पहुंचा। पिता के इस हालत को देख डॉक्टर ने फिर से जांच किया, तब उन्हें पता चला कि बच्ची जिंदा है। मामले में अच्छी खबर यह है कि नवजात बच्ची अब भी जीवित है। इस पूरे मामले को जानने और समझने के बाद कुछ लोग ऐसे दावे भी कर रहे हैं कि भगवान ने बच्ची को दूसरा जन्म दिया है।
