सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री के ग्रह जिले सीहोर में नगर परिषद जावर के ऊर्जावान सीएमओ ने किया सराहनीय कार्य अब जावर नगर सहित तहसील क्षेत्र के ग्रामीण वाशियो को नेवज नदी पर बने नवीन पुल पर से अंधेरे में नही निकलना पढ़ेगा जावर सीएमओ द्वारा पुल पर लगवाई सुंदर चमचमाती सुंदर एलिडी लाईट जिससे नवीन पुल दूधिया रोशनी में इस समय चमचमा रहा है।
जावर सीएमओ मकसूद अली ने बताया कि पुल पर यहाँ लाइट विशेष कर दशहरा व दीपावली के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए तत्काल लगवाई ताकि दशहरा एवं दीपावली पर्व के दौरान नगर के लोगों को पुल पर से अंधेरे से होकर न गुजरना पढ़े और पर्याप्त मात्रा में रोशनी से रात में पुल से गुजरते समय कोई घटना दुर्घटना भी नही होगी।
