मुख्यमंत्री श्री चौहान आज करेंगे सिंगरौली में हवाई पट्टी का वर्चुअल शिलान्यास
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज 13 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे सिंगरौली जिले के सिंगरौलिया में बनाई जा रही हवाई पट्टी का समारोह पूर्वक शिलान्यास करेंगे ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री निवास से हवाई पट्टी का शिलान्यास करेंगे।हवाई पट्टी का निर्माण 35 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से होगा। हवाई पट्टी के बन जाने से देश की ऊर्जा राजधानी माने जाने वाले सिंगरौली क्षेत्र में विमानन सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
हवाई पट्टी सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढन10 किलोमीटर दूर है।
उल्लेखनीय है कि सिंगरौली उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश में स्थित प्रदेश का आखिरी जिला है। छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के इस सीमावर्ती प्रदेश के इस जिले में एयर स्ट्रिप बनने से विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
