आकाश उपाध्याय की रिपोर्ट
अलीराजपुर – मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा आज अलिराजपुर जिले में पहुंची जंहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नें पहले अलिराजपुर में रोड़ शो कर नव निर्मित कलेक्टर भवन व साइंस पार्क का लोकार्पण किया व बाद में स्थानीय कॉलेज ग्राउंड में आमसभा को संबोधित किया उसके बाद सीएम अपने रथ में सवार बाय रोड़ आम्बुआ होकर जोबट पहुचें जंहा सीएम रोड़ शो कर स्थानीय कृषि मंडी में आम सभा को संबोधित किया जंहा सीएम ने आमजन को संबोधित करते हुवे आदिवसी समाज पर लगे हुवे सभी छोटे मुकदमे वापस लेने की बात कही व साथ ही ग्राम पंचायत को छोटे बड़े प्रकरण निपटाने के कानून बनाने की बात कही इसके बाद सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा ग्राम उदयगढ़ पहुंची जंहा हजारो के तादात में लोगो ने सीएम का फूलो से स्वागत किया जिसके बाद यात्रा झाबुआ के लिए प्रस्थान कर गई ।
