छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र ने दलित
महिला को गार्ड से पिटवाया
छतरपुर को दोनों हांथों से लूटने में लगे संवेदनहीन हिटलर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह होसंगाबाद में रहते हुए रेत माफिया Kको संरक्षित करने में एसडीएम के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में आये थे। अब छतरपुर में एक दलित महिला को गार्ड से पिटवाने के आरोप में फंस गए हैं। आरोप हैं कि कलेक्टर का पूरा ध्यान अवैध कमाई करने में लगा हुआ है। जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। कोरोना काल में जब सभी कलेक्टर जनता के बीच कार्य कर रहे हैं,ऐसे में यह दफ्तर में बंद रहते हैं। आम जनता से मिलना भी बंद कर चुके हैं। कलेक्टर का चपरासी लोगों को कलेक्टर के दरवाजे के सामने भी खड़ा नही होने देता। पूरे जिले में अराजकता का माहौल बन गया है। इस दलित महिला की पिटाई भी कलेक्टर की मानसिकता बता रही है। जिले में करोड़ों रुपये की अवैध कमाई के आरोप लग रहे हैं। इसका प्रमाण अवैध रेत का कारोबार बताया जा रहा है। जिले में यह रिकॉर्ड तोड़ चल रहा है। लोधी नेताओं के संरक्षण में कलेक्टर पद की गरिमा को खो रहे हैं। सांसद बीरेंद्र खटीक की सरेआम बेइज्जती भी कलेक्टर की हिटलरशाही का नमूना है। मुख्यमंत्री को इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है। समय रहते कलेक्टर को नही हटाया गया तो दलित महिला की पिटाई का मामला तूल पकड़ लेगा। मप्र दलित संगठन ने कलेक्टर पर एससी,एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मां की है।
