आसिफ खान की रिर्पोट
भोपाल। आज कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित अधिवक्ता भवन में राजस्व अधिवक्ता कल्याण परिषद मध्यप्रदेश के अध्यक्ष सैयद खालिद कैस ने परम्परा अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ध्वजारोहण किया। आजादी की 75 वीं वर्षगॉंठ के पावन अवसर पर सादे परन्तू गरिमामय कार्यक्रम में श्री कैस ने अधिवक्ता साथी श्री बी.पी.बंशल श्री राजेश पटेल श्री सन्तोष रायकवार श्री पुष्पा चन्देरिया सहित आसिफ खान शहाब मलिक व अन्य पत्रकार साथियों समाजसेवियों तथा कलेक्टर कार्यालय के साथियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित जनों को मिठाई वितरित की।
