पिपरिया– पिपरिया के पास ही बनखेडी में कलेक्टर प्रियंका दास के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन में आबकारी पिपरिया, जिला होशंगाबाद द्वारा बनखेड़ी क्षेत्र मे व्यापक दबिश अभियान आगामी विधानसभा निर्वाचन में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण ,विक्रय को रोकने हेतु चलाया गया। राजौला,बनखेड़ी ,पडराई,टगरा ,चाँदोन, महँदीखेड़ा,ग्रामो में दबिश दी गई जिसमें 04 प्रकरण कायम कर, 45 लीटर हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब ,65 पाँव देसी शराब प्लैन, और लगभग 450 kg महुआ लाहन जब्त किया गया ।
आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम1915 की धारा 34(1) A का प्रकरण कायम किया ।एक प्रकरण में आरोपी की तलाश जारी है ।
जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 31000 /- रुपये है।महुआ लाहन परिवहन योग्य न होने से मौके पर नष्ट किया गया ।आरोपियों के नाम
1फूलसेन
2 सत्यनारायण साहू
3 केराबागतई
4 विवेचना प्रारंभ है
आबकारी उपनिरीक्षक नीलेश पवार ने बताया आगे भी विभाग द्वारा इसी प्रकार कार्यवाही कर क्षेत्र में अवैध शराब के किसी भी प्रकार के कारोबार को प्रतिबंधित किया जाएगा ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
