राजगढ़ -कलेक्टर एवं एस.पी. ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजाराजगढ़ 17 नवम्बर 2018कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कर्मवीर शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खरे के साथ 162 राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बार्डर स्थित एसएसटी पाइंट तथा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने किला अमरगढ़ स्थित एसएसटी-5, पातरीकलां जोड़ स्थित एसएसटी-4, भूमरिया स्थित एसएसटी-2 का निरीक्षण करते हुए वहाँ तैनात दल के सदस्यों से चर्चा की एवं वाहन आवागमन विवरण के लिए संधारित पंजी, सीसीटीवी तथा उपलब्ध पुलिस बल का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि नगद राशि, मदिरा, मूल्यवान वस्तुऐं आदि ऐसी किसी सामग्री का आवागमन नहीं होने पाये जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो अथवा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को प्रभावित कर सके। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन को प्रभावित करने वाली बाहरी घुसपैठ पर पूरी तरह अंकुश लगा दिया गया है। भ्रमण के दौरान पुलिस चौकी किला अमरगढ़, पुलिस चौकी पपड़ेल तथा थाना भोजपुर का निरीक्षण कर निर्वाचन के दौरान की जा रही सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध पुलिस बल के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री शर्मा ने किला अमरगढ़, शा.प्रा. विद्यालय पातरीकलां, शा. प्रा. विद्यालय भियापुरा, शा. नवीन हाईस्कूल धनवासकलां, शा.प्रा. विद्यालय भवानीपुरा, शा.प्रा. विद्यालय डोरियाखेड़ी, शा.प्रा. विद्यालय दुर्गपुरा तथा शा.मा. विद्यालय सदेरा (जागीर) स्थित सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं और मतदान कर्मियों की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन के दृष्टिगत जिले के बार्डर स्थित मतदान केन्द्रों की विशेष व्यवस्था करते हुए इन क्षेत्रों में चैकिंग नाके स्थापित किए गये हैं। यह सभी क्षेत्र राजस्थान राज्य तथा प्रदेश के अन्य जिलों की सीमा से लगे हुए हैं।
बिरमपुरी गोस्वामी की रिपोर्ट
