भोपाल। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में बनी तब से मोदी सरकार ने भाजपा के एजेंडे में जितने वादे किए थे वो सारे वादे एक के बाद एक धड़ाधड़ पूरे कर रही हैं।
पहले तीन तलाक उसके बाद कश्मीर में धारा 370 को हटाना फिर अयोध्या में राम मंदिर और अब यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर अपनी बिसात बिछा रही हैं यूनिफार्म सिविल कोड यानि सबके लिए एक कानून लागू करना इसमें शादी,तलाक,जायदाद और संपत्ति का बंटवारा आदि चीज़े शामिल हैं।
अभी तक हर धर्म का अपना पर्सनल कानून होता हैं जिसके तहत फैसले किए जाते हैं लेकिन यूनिफार्म सिविल कोड यानि सबके लिए एक समान कानून बनने से हर धर्म के पर्सनल कानून खत्म हो जाएंगे और सबको इसी कानून के तहत चलना पड़ेगा।
भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में जितने भी मुद्दे हैं वो मुद्दे सिर्फ मुसलमानो से ताल्लुक रखने वाले हैं अभी तक भाजपा ने भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,अशिक्षा,भुखमरी,बिगड़ती कानून व्यवस्था,महिलाओं,युवतियों और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार की बढ़ती घटनाओं को लेकर कोई काम नही किया जा रहा हैं और न ही इन गंभीर मुद्दों पर बहस की जा रही हैं।
