भोपाल : राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली ने क्रिसमस पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री कोहली ने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईसा मसीह ने प्रेम, सद्भाव, दया और शांति का संदेश दिया है।
राज्यपाल ने कहा है कि हमारे देश में सभी त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की परम्परा है। क्रिसमस का त्यौहार भी उसी परम्परा को मजबूत बनाने का सुअवसर है।
राज्यपाल श्री कोहली ने इस अवसर पर प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि तथा विकास की कामना की है।
