पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान की धनवार भाजपा ने तीव्र भर्त्सना की है। सभी नेताओं ने एक स्वर में कांग्रेस को नकारात्मक सोच की पार्टी क़रार दिया।भाजपा के सांसद प्रतिनिधि अभिमन्यु शर्मा ने इस बयान को अमर्यादित बताते हुए कहा कि मणिशंकर अय्यर ने सारी हदें पार कर दी। भाजपा धनवार मंडल अध्यक्ष मुकेश साहा ने इस बयान को देश का अपमान बताया। भाजपा महामंत्री विवेक विकास ने कहा कि मोदी जी के लिए कांग्रेस नेताओं ने हमेशा बदजुबानी की है और मणिशंकर अय्यर का कांग्रेस से निलंबन महज़ नौटंकी है। घोड़थम्भा मण्डल अध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कैसे लोगों की पार्टी है ये अय्यर के बयान से पता चलता है। भाजयुमो के त्रिलोकी शर्मा सुशील राय ने भी अय्यर के बयान को अभद्र क़रार दिया। गौरतलब है कि मणिशंकर अय्यर ने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के लिए नीच शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद पूरे देश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी।
