गोवा-आप को बता दें की चुनाव हों या न हों कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी हमला होता रहता है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आए दिन आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहती हैं। इसी क्रम में इस बार कांग्रेस की गोवा इकाई ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। गोवा कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष शांताराम नाईक ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के चार शीर्ष न्यायाधीशों की ओर से शुक्रवार को किए गए संवाददाता सम्मेलन के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपराधिक मामला दोबारा खोला जाए.
इस बात पे आगे बोलते हुए नाईक ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश बृजगोपाल हरकिशन लोया की मौत की जांच भी फिर से होनी चाहिए। नाईक ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के चार शीर्ष न्यायाधीशों की ओर से किए गए संवाददाता सम्मेलन के मद्देनजर वह आपराधिक मामला फिर खोला जाना चाहिए, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी एक आरोपी हैं.
उन्होंने कहा, उसी तरह, सीबीआई के विशेष न्यायाधीश बृजगोपाल हरकिशन लोया की नागपुर में संदिग्ध हालातों में मौत की भी फिर से जांच होनी चाहिए। नाईक ने पूछा, अगर ऐसा है कि मामले आवंटित करने की प्रक्रिया पर संसद में सवाल नहीं उठाया जा सकता, तो फिर कैसे सरकार द्वारा अपनी कार्यकारी शक्तियों का इस्तेमाल कर मामलों को सर्वोच्च न्यायालय में भेजा जाता है। नाईक ने सुप्रीम कोर्ट में शासकीय कार्यतंत्र को और पारदर्शी बनाए जाने की मांग की.
