नई दिल्ली: कर्नाटक में सोमवार को 105 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए हो रही मतगणना में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है, जबकि बीजेपी दूसरे नंबर पर है.
कर्नाटक में सोमवार को 105 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए हो रही मतगणना में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है, जबकि बीजेपी दूसरे नंबर पर है. स्थानीय निकाय चुनावों की 2709 सीटों में से 2661 पर नतीजे आए. बीजेपी 929, कांग्रेस 982, जेडीएस 375, बीएसपी 13 और अन्य 328 सीटों पर चुनाव जीते. वहीं, मैसूर नगर निगम चुनाव में बीजेपी 22 सीटें जीतकर बनी सबसे बड़ी पार्टी. कांग्रेस ने 19 और जेडीएस ने 17 सीटों पर जीता चुनाव. वहीं अन्य ने छह सीटों पर जीत दर्ज की.
