भोपाल। सम्पूर्ण भारत में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन चरम सीमा पर है । कल मुस्लिम समाज ने जहां तर्जुमे वाली मस्जिद पर हजारो लोगों ने शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया वही ज़िला न्यायालय अरेरा हिल्स परिसर में नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी के खिलाफ कॉंग्रेस समर्थित अधिवक्ताओं ने दोपहर 3 बजे जिला अदालत परिसर के बाहर गेट नंबर तीन स्थित एसबीआई एटीएम के पास हाथों में तख्तियॉ लेकर शांति पूर्वक विरोध दर्ज कराया ।
प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र बब्बर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपचंद यादव एडवोकेट एवं वरिष्ठ एडवोकेट साजिद अली सहित कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग के सैंकड़ों प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
