भोपाल । मप्र कॉँग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मँत्री कमलनाथ नेआज प्रदेश कॉँग्रेस कार्यालय मे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस मे पत्रकारो को बताया कि कॉँग्रेस द्वारा आज सबूतो के साथ चुनाव आयोग को शिकायत की है कि प्रदेश भर मे वोटर लिस्ट मे भारी स्तर पर धांधली हुई है । करीब 60 लाख फ़र्जी वोटरो को शामिल किया गया है । यह एक गम्भीर मामला है जिसको उजागर करना आवश्यक था । अब चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष जाँच कराये ।
