बनखेड़ी – पिपरिया के समीप बनखेड़ी में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किसानों के हित में हो रहे अत्याचार को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया बिजली पानी बीमा को लेकर भारतीय जनता पार्टी को घेरा |
प्रदेश सचिव पुष्पराज पटेल ने छेत्रीय विधायक को लेकर बोले विधायक एक कठपुतली की तरह है जी दुसरो के इशारे पर काम करता है ।
सरकार उन्नत किसानो को विदेश भेजती लेकिन ईसका दुरुपयोग हुआ और अपने चहेतों को सरकारी खर्च पर विदेश भेज दिया |
कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष सतपाल पलिया ने बिजली को लेकर अपनी बात रखी और कहा एक हफ्ते में बनखेड़ी के किसानो की समस्या हल नहीं हुई तो बिजली अधिकारी का पुतला दहन बनखेड़ी चोराहे पर किया जायेगा |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जिला प्रभारी नंदा म्हात्रे जिला अध्यक्ष कपिल फौजदार पार्टी के पूर्व विधायक अर्जुन पलिया कार्यकारी जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी और रमेश बामने, सीमा कटकवार, ममता नागोत्रा ,रचना सांवरिया, आशा नागवंशी, विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता राजेंद्र सोनिया प्रवेश मिश्रा, विनोद नायक, राकेश पगारे ने धरना प्रदर्शन में मंच से अपनी बात रखी। मंच संचालन बनखेडी नगर अध्यक्ष कांग्रेस दिलीप साहू ने किया |
ब्यूरो पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
