मध्यप्रदेश के धार से बड़ी खबर……कोविड 19 की विशेष
प्रेस काऊसिल आँफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे की विशेष रिपोर्ट….
मध्यप्रदेश ,धार।
हमारे क्षेत्र की यशस्वी , कीर्तवान धार जिले की अनुविभागीय अधिकारी महोदया दिव्या पटेल द्वारा जो कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करने की दिशा मे कोविड 19 की विशेष रोकथाम हेतु जो अपील देशवासियों से की गई थी , उसी परिप्रेक्ष्य मे मध्यप्रदेश के धार जिले की एस .डी. एम.दिव्या पटेल ने हमारे देश के प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करने की दिशा मे कोविड 19 की विशेष रोकथाम हेतु उन्होंने कर्मयोध्दा की भूमिका का सफल नेतृत्व किया , बल्कि उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि ऐसे हालातों से निपटना वह बाखूबी जानती है , उनके द्वारा देश हित मे कोविड 19 की विशेष रोकथाम हेतु सार्थक प्रयास तो किये गये उनके द्वारा सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने मे भी एक कुशल.प्रशासक की भूमिका का निर्वहन किया गया….
इसी परिप्रेक्ष्य मे मुम्बई की प्रख्यात राष्ट्रीय ,सामाजिक और साँस्कृतिक सँस्था अदम्य के सँरक्षक श्री दिनेश वर्मा एवँ प्रेस काऊसिल वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जाने माने अधिवक्ता सैयद ख़ालिद कैस द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई. बल्कि कोविड 19 की विशेष रोकथाम हेतु उक्त आशय का एक आभार पत्र भी प्रदत्त किया गया यह आभार सँस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवँ सीनियर जर्नलिस्ट मनोज दुबे ने महोदया को मेल पर प्रदान किया गया।
उक्त आशय का पत्र आते ही अधिकारियों , एवँ शुभचिंतकों ने दिव्या को फोन पर बधाइयां प्रेषित की।

